Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

बिहार: कई मामलों में फरार चल रहा नक्सली अखिलेश यादव गिरफ्तार, सामने आईं कई अहम जानकारियां

एसएसबी गुरपा कमांडेंट सुमन सौरभ ने बताया कि बीती रात खबर मिली थी कि बैहरा गांव में वांछित नक्सली (Naxalite) अखिलेश यादव उर्फ सिंटू कुमार छिपा हुआ है।

फतेहपुर: बिहार में नक्सलियों (Naxalite) के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। ताजा मामला गया जिले के गुरपा, फतेहपुर थाना का है। सशस्त्र सीमा बल को यहां बड़ी सफलता मिली है। यहां कई कांडों में शामिल नक्सली अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया है।

नक्सली (Naxalites) ऑपरेशन पतवास एवं बसकटवा के जंगल में चलाया गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ बरामद नहीं हुआ है।

SSC GD Constable Recruitment 2021: जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, मई के पहले हफ्ते में शुरू होंगे आवेदन

इस मामले में एसएसबी गुरपा कमांडेंट सुमन सौरभ ने बताया कि बीती रात खबर मिली थी कि बैहरा गांव में वांछित नक्सली अखिलेश यादव उर्फ सिंटू कुमार छिपा हुआ है। इसके बाद छापेमारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

अखिलेश के खिलाफ वजीरगंज थाने में कांड संख्या 471/15 दर्ज है। मिली जानकारी के मुताबिक, अखिलेश ने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।