Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

बिहार: बांका से हार्डकोर नक्सली मुन्ना खैरा गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

सांकेतिक तस्वीर

मुन्ना, हार्डकोर नक्सली (Naxalite) मंटू खैरा का करीबी बताया जा रहा है। मंटू खैरा के मरने के बाद वह संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रहा था।

बिहार (Bihar) के बांका जिले में पुलिस (Police)  ने एक हार्डकोर नक्सली (Naxalite) को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के आनंदपुर ओपी क्षेत्र के लालपुर गांव के पास से 13 सितंबर को हार्डकोर नक्सली मुन्ना खैरा उर्फ मॉडल खैरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस पर पहले से कई नक्सली वारदात में शामिल रहने के आरोप हैं।

बता दें कि मुन्ना खैरा बेलहर थाना क्षेत्र के बनगांवा का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, मुन्ना खैरा उर्फ मॉडल खैरा को बेलहर और आनंदपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान पकड़ा गया।

बिहार: मोतिहारी से STF ने वांटेड नक्सली को दबोचा, हत्या सहित कई मामलों में था फरार

एसपी अरविन्द कुमार गुप्ता के अनुसार, साल 2017 में आनंदपुर ओपी क्षेत्र के पिंड़रा जंगल में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे। इस दौरान मुन्ना खैरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जेल से निकलने के बाद भी मुन्ना खैरा पर नक्सली संगठन के लिए कार्य करने का आरोप है।

मुन्ना, हार्डकोर नक्सली (Naxalite) मंटू खैरा का करीबी बताया जा रहा है। मंटू खैरा के मरने के बाद वह संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रहा था।

ये भी देखें-

पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए कोशिश कर रही थी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली मुन्ना को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।