Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

भारतीय वायु सेना ने एयर मार्शल अमित देव को सौंपी अहम जिम्मेदारी, बनाया ईस्टर्न एयर कमांड का मुखिया

अमित देव

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने नॉर्थ ईस्‍ट में में एयर मार्शल अमित देव (Amit Dev) को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। एयर मार्शल अमित देव ने आज शिलांग में एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पूर्वी वायु कमान के रूप में पदभार संभाला। ये जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी है।

अमित देव (Amit Dev) इससे पहले दिल्ली में वायु सेना के मुख्यालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। देव को जिस कमान कि जिम्मेदारी दी गई है, उसे 1962 में चीन से हुई जंग के बाद तैयार किया गया था। इस कमान पर 11 राज्यों की जिम्मेदारी है और इसके बगल में नेपाल, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश हैं।

ये भी पढ़ें- COVID-19: देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 63 लाख के पार, 24 घंटे में आए 86,821 नए मामले

बता दें कि वर्तमान में भी भारत और चीन के बीच तनाव का माहौल है। अगर कल को चीन के साथ किसी तरह का संघर्ष होता है तो इस कमान को अहम जिम्मेदारी निभानी होगी।

एयर मार्शल अमित देव नेशनल डिफेंस एकेडमी से 1981 में ग्रेजुएट हुए थे। उनके पास 38 साल का अनुभव है और वह कई फाइटर जेट्स और ट्रेनर जेट्स चलाने में माहिर हैं। उनके पास 2500 घंटे का उड़ान भरने का अनुभव है।

उन्होंने मिग-21 और मिग 27 जैसे फाइटर जेट्स भी उड़ाए हैं। अमित देव को विशिष्ट सेवा मेडल से भी नवाजा गया है।

ये भी देखें-