Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

साल 2020 में 665 नक्सली हमले हुए, 183 लोगों की मौत हुई, केंद्र ने जारी किए आंकड़े

फाइल फोटो

साल 2020 में नक्सलियों (Naxalites) ने 183 लोगों को मार डाला, जबकि 2019 में नक्सलियों ने 202 लोगों की हत्या की थी। साल 2020 में नक्सलियों ने 47 सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

नई दिल्ली: नक्सलवाद देश की एक बड़ी आंतरिक समस्या है। ऐसे में केंद्र सरकार ने साल 2020 में हुई नक्सली (Naxalites) घटनाओं के आंकड़े जारी किए हैं। संसद में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि साल 2020 में वामपंथी कट्टरपंथियों द्वारा हमले की 665 घटनाएं हुईं। 2019 में ये आंकड़ा 670 था।

साल 2020 में नक्सलियों (Naxalites) ने 183 लोगों को मार डाला, जबकि 2019 में नक्सलियों ने 202 लोगों की हत्या की थी। साल 2020 में नक्सलियों ने 47 सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों के लिए सबसे पहले है लोगों की हिफाजत, कुलगाम में हुई मुठभेड़ के दौरान जवानों ने 430 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

वहीं अगर साल 2018 की बात करें तो 833 नक्सली हमले इस साल हुए थे और 240 लोगों की मौत हुई थी।

नक्सली सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की अक्सर कोशिश करते हैं। ऐसे में 2019 में 64 बार और 2018 में 60 बार नक्सलियों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। 2021 में 30 जून तक नक्सलियों ने 24 बार सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।