Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

ITBP के जवानों ने शव को कंधे पर रखकर पूरी की 25 किलोमीटर की दूरी, देखें VIDEO

ITBP के जवानों ने एक व्यक्ति के शव को कंधे पर उठाया और 25 किलोमीटर की दूरी तय की। इसके बाद जवानों ने शव को उसके परिवार वालों को सौंप दिया। ये मामला मुन्सीयारी इलाके का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

पिथौरागढ़: भारत के जवान एक तरफ दुश्मनों का सफाया करने के लिए जाने जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ वह आम जनता की मदद करने से भी नहीं चूकते।

ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सामने आया है। यहां ITBP के जवानों ने एक व्यक्ति के शव को कंधे पर उठाया और 25 किलोमीटर की दूरी तय की। इसके बाद जवानों ने शव को उसके परिवार वालों को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें- चीनी सैनिकों के चंगुल से छुड़ाकर भारतीय सेना ने जिस ‘ब्लैक टॉप’ पर कब्जा किया, कहां है वो?

ये मामला मुन्सीयारी इलाके का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। आईटीबीपी ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में ये भी कहा गया है कि ‘देश सेवा में सदैव समर्पित हिमवीर’

25 किलोमीटर तक एक शव को कंधे पर रखकर उसके परिजनों तक पहुंचाना, वाकई हिम्मत भरा काम है। इस दौरान जवानों को कई दुर्गम इलाकों से भी गुजरना पड़ा। जवानों ने कोरोना के नियमों का पालन करते हुए शव को परिजनों तक पहुंचाया।

ये भी देखें-