Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Republic Day 2021: क्या पहले 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता था? जानें सच्चाई

नई दिल्ली: 26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) मनाया जाता है। साल 1950 में इसी दिन भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाया गया था और भारत का संविधान लागू किया गया था।

भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को ही बनकर तैयार हो गया था, लेकिन इसे दो महीने बाद 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इसी दिन भारत पूर्ण गणराज्य बना।

संविधान लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि इसी दिन साल 1930 में पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में इंडियन नेशनल कांग्रेस ने अंग्रेज शासन के खिलाफ पूर्ण स्वराज का ऐलान किया था।