Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Mahatma Gandhi: गांधीजी ने अहिंसा की शक्ति से करवाया दुनिया का परिचय

गांधीजी (Mahatma Gandhi) ने सम्पूर्ण स्वाधीनता आन्दोलन में जनमानस को लड़ाई लड़ने के लिए तैयार किया। गांधी का सम्पूर्ण स्वाधीनता आन्दोलन अहिंसक था।

Mahatma Gandhi 151th Birth Anniversary: एक सफल नेतृत्व, जिसने अहिंसा और सत्य को हथियार बनाया। पदयात्रा से आंदोलन खड़े किए। स्वदेशी और ब्रांड खादी से अर्थव्यवस्था को जीवित किया। चरखे से लाखों हाथों को काम दिलाया। रणनीति ऐसी कि बिना हथियार उठाए अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया। गांधी की इन सफलताओं के पीछे थे उनके सत्य के प्रयोग।

2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर पर जन्में गांधी जी की स्वीकार्यता पूरी दुनिया में है। गांधीजी ने दुनिया को अहिंसा का जो मार्ग दिखाया, वह आज के समय में और प्रासंगिक हो गया है। इसका निहितार्थ यह है कि गांधी के रास्ते की प्रासंगिकता मौजूदा दौर में है और भविष्य में भी रहेगी।

Atal Tunnel: पीएम मोदी ने किया दुनिया की सबसे बड़ी सुरंग का उद्घान, जानें क्या है इसकी खासियत

गांधीजी (Mahatma Gandhi) ने सम्पूर्ण स्वाधीनता आन्दोलन में जनमानस को लड़ाई लड़ने के लिए तैयार किया। गांधी का सम्पूर्ण स्वाधीनता आन्दोलन अहिंसक था। दक्षिण अफ्रीका से लेकर भारत तक की यात्रा में गांधीजी ने अहिंसा को अपना सबसे प्रमुख शस्त्र बनाया। दुनिया को अहिंसा की शक्ति से परिचय करवाया।

देखें वीडियो-