Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

APJ Abdul Kalam: एपीजे अब्दुल कलाम की जिंदगी के अनसुने किस्से, जानिए कैसे थे मिसाइल मैन के आखिरी पल

Abdul Kalam

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) को दुनिया एक महान वैज्ञानिक के रूप में जानती है। परमाणु शक्ति-संपन्नता से लेकर ‘मिशन मून’ और ‘अग्नि-V’ तक भारत की वैज्ञानिक उपलब्धिया डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के कुशल नेतृत्व क्षमता का ही उदाहरण है। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। इसके अतिरिक्त वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नॉलाजी (IIST) के चांसलर पद पर रहे। देश की इस महान शख्सियत को भारत का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जा चुका है। प्रेरणादायी भूमिका के कारण उन्हें भारत के ‘मिसाइलमैन’ की भी उपाधि मिली।