Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

पापा बन गए इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली, पत्नी अनुष्का ने दिया खूबसूरत बेटी को जन्म

विराट (virat kohli) ने पोस्ट में बताया कि हम दोनों ये बताते हुए खुश हैं कि आज दोपहर हमारे बेटी हुई है। हम आपके प्यार और बधाई के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों ठीक हैं।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली (Virat kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को सोमवार दोपहर बेटी हुई है। उनकी बेटी ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में जन्म लिया।

विराट कोहली (Virat kohli) ने इस खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके बाद से इस कपल को दुनियाभर से बधाई संदेश आ रहे हैं।

विराट ने पोस्ट में बताया कि हम दोनों ये बताते हुए खुश हैं कि आज दोपहर हमारे बेटी हुई है। हम आपके प्यार और बधाई के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों ठीक हैं। ये हमारा गुड लक है कि हमें जिंदगी का ये अनुभव भी मिला। ऐसे में आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हमकों थोड़ी प्राइवेसी चाहिए है।

Coronavirus: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 1,04,66,595, दिल्ली में संक्रमण के मामलों में आई भारी कमी

विराट और अनुष्का के घर इस नए मेहमान के आने की खुशी उनके फैंस में खूब देखी जा रही है। सोशल मीडिया बधाइयों से भरा हुआ है।

बेटी के जन्म के बाद से विराट कोहली सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। बता दें कि 2020 में विराट और अनुष्का ने इस खबर का खुलासा किया था कि अनुष्का प्रेगनेंट हैं।