Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

5 साल बाद भी पहेली बनी हुई है मशहूर टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की मौत, जानें किस हाल में हैं उनके मां-बाप

Pratyusha Banerjee (File Photo)

पांच साल बाद भी टीवी की मशहूर अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) की मौत पहेली बनी हुई है। इस केस को लड़ने में प्रत्युषा के पिता शंकर बनर्जी और मां सोमा बनर्जी ने अपना सबकुछ गवां दिया है।

टीवी की मशहूर अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) ने 1 अप्रैल, 2016 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। पांच साल बाद भी प्रत्युषा की मौत पहेली बनी हुई है। एक तरफ जहां इस घटना को सुसाइड बताया गया, वहीं दूसरी ओर प्रत्युषा के माता-पिता का मानना है कि उनकी बेटी का मर्डर हुआ है।

इस केस को लड़ने में प्रत्युषा के पिता शंकर बनर्जी और मां सोमा बनर्जी ने अपना सबकुछ गवां दिया है। दिवंगत एक्ट्रेस के पिता शंकर बनर्जी अपनी स्थिति बताते हुए कहा, “इस हादसे के बाद ऐसा ही प्रतीत होता है, मानों कोई भंयकर तूफान आया हो और हमारा सबकुछ लेकर चला गया हो। हमारे पास एक रुपया नहीं बचा था। दूसरा केस लड़ते-लड़ते हमने अपना सबकुछ गवां दिया है।”

झारखंड: नक्सल प्रभावित गिरिडीह की 4 युवा महिला फुटबॉलरों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

शंकर आगे कहते हैं, “प्रत्युषा के अलावा हमारा कोई सहारा नहीं था।उसी ने हमें अर्श तक पहुंचाया था और उसके जाने के बाद अब फर्श पर लौटे हैं। हमारी जिंदगी जैसे-तैसे कट रही है। हमलोग अब एक रूम में रहने को मजबूर हो गए हैं। इस केस ने हमारा सबकुछ छीन लिया। कई बार कर्ज तक लेने की नौबत आई है।”

ये भी देखें-

प्रत्युषा (Pratyusha Banerjee) के पिता आगे बताते हैं, “इन दिनों प्रत्युषा की मां चाइल्ड केयर सेंटर में काम कर रही है। वहीं मैं कुछ न कुछ कहानियां लिखता रहता हूं ताकि कोई बात बन जाए। पैसे की कमी है, लेकिन हिम्मत नहीं हारे हैं हम। वैसे भी एक बाप कभी नहीं हारता है। मैं प्रत्युषा के हक के लिए मरते दम तक लड़ता रहूंगा और चाहता हूं। प्रत्युषा की जीत ही हमारी आखिरी उम्मीद है और मुझे यकीन है कि हम एक दिन जरूर जीतेंगे।”