झारखंड: नक्सल प्रभावित गिरिडीह की 4 युवा महिला फुटबॉलरों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

झारखंड (Jharkhand) का गिरिडीह जिला नक्सल प्रभावित है। जिले में लोग नक्सली दहशत के बीच जीते हैं। इतनी मुश्किलों के बावजूद यहां के युवाओं का जज्बा कम नहीं है। वे देश-दुनिया में परचम लहरा रहे हैं।

Jharkhand

क्सल प्रभावित गिरिडीह की 4 युवा महिला फुटबॉलरों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लहरया परचम

देश और राज्य का परचम लहराने वाली झारखंड (Jharkhand) की इन चार युवा महिला फुटबॉलरों को 27 जुलाई को प्रमाण पत्र देकर गिरिडीह में सम्मानित किया गया।

झारखंड (Jharkhand) का गिरिडीह जिला नक्सल प्रभावित है। जिले में लोग नक्सली दहशत के बीच जीते हैं। नक्सलियों की वजह से यहां के कई इलाकों में विकास नहीं हो पा रहा। जब भी विकास का कोई कोम होता है तो नक्सली उसमें रोड़ा पैदा करते हैं। इतनी मुश्किलों के बावजूद यहां के युवाओं का जज्बा कम नहीं है। वे देश-दुनिया में परचम लहरा रहे हैं।

इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल टूर्नामेंट में चार युवा महिला फुटबॉलरों ने देश का नाम ऊंचा किया है। रांची की सुनीता मुंडा, गुमला की सुमिती कुमारी के साथ अमिषा बाखला और नीतू लिंडा ने यह कारनामा किया है। देश और राज्य का परचम लहराने वाली झारखंड (Jharkhand) की इन चार युवा महिला फुटबॉलरों को 27 जुलाई को प्रमाण पत्र देकर गिरिडीह में सम्मानित किया गया।

Coronavirus: देश में बीते 24 घंटे में आए 43,509 नए मामले, दिल्ली में 3 मरीजों की जान गई

झारखंड स्टेट के महासचिव और गिरिडीह के मशहूर फुटबॉलर गुलाम रब्बानी ने इन चारों खिलाड़ियों को स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिला फुटबॉलर कमेटी की सदस्य पूनम सहाय और इनर व्हील क्लब की सीनियर सदस्य शबाना रब्बानी भी मौजूद रहीं।

महासचिव गुलाम रब्बानी ने कहा कि इन चारों फुटबॉलरों ने झारखंड (Jharkhand) की पहचान को बढ़ाया है। ऑल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में रांची की सुनीता मुंडा को बांग्लादेश, तुर्की, मंगवोहा, भूटान और देश के मुंबई फुटबॉल टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया और कई मेडल जीतने में सफल रहीं।

ये भी देखें-

वहीं, गुमला की सुमिती कुमारी ने भी मुंबई के टेरीनेशन के साथ हांगकांग, भूटान और तुर्की में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान कई देशों के टीम को परास्त कर अपने खेल का लोहा मनवाया। अमिषा बाखला और नीतू लिंडा को भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विदेशों में फुटबॉल टूर्नामेंट में भेजा गया। इन युवा महिला फुटबॉलरों के दमदार प्रदर्शन के कारण ही कई मेडल हासिल हुए।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें