Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजीव कपूर का निधन, ‘राम तेरी गंगा मैली’ मूवी से हुए थे फेमस

राजीव (Rajiv Kapoor) ने राम तेरी गंगा मैली जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने लीड रोल प्ले किया था। उनके निधन की पुष्टि ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने की।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का 9 फरवरी को निधन हो गया। उन्हें दोपहर में दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में उन्हें Inlanks Hospital में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह बॉलीवुड हीरो ऋषि कपूर के भाई थे।

राजीव (Rajiv Kapoor) ने राम तेरी गंगा मैली जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने लीड रोल प्ले किया था। उनके निधन की पुष्टि ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने की। नीतू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी।

दिल्ली के लालकिले पर हुई हिंसा मामले का आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार, एक लाख रुपए का रखा गया था इनाम

राजीव कपूर ने साल 1983 में एक जान हैं हम फिल्म से बतौर अभिनेता डेब्यू किया था। 1985 में रिलीज हुई फिल्म राम तेरी गंगा मैली से उन्हें एक नई पहचान मिली।

आसमान, लवर बॉय, जबरदस्त और हम तो चले परदेस उनकी पॉपुलर फिल्में हैं। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक है और सभी अपने-अपने तरीके से सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।