Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

एक बार फिर इंसानियत शर्मसार- महिला को नंगा कर पूरे गांव में घुमाया और वीडियो बनाया, 11 में से 6 आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिले अलीपुरद्वार में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के एक गांव में आदिवासी महिला (Tribal Woman) को उसके घर से निकालकर उसे बिना कपड़ों के गांव में घुमाया गया। कुछ ग्रामीणों ने उसपर आरोप लगाया था कि उसका किसी से एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर है। इस पूरी घटना को स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल फोन पर भी रिकॉर्ड किया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

झारखंड और पश्चिम बंगाल की पुलिस ने नक्सलियों के खात्मे के लिए मिलाया हाथ, इस 15 लाख के इनामी नक्सली की तलाश

ये घटना पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम पुलिस थाना क्षेत्र में 9 जून को हुई थी। हालांकि यह घटना रविवार को तब सामने आई जब सोशल मीडिया पर इसके कुछ वीडियो वायरस हो गये। स्‍थानीय लोगों के मुताबिक महिला (Tribal woman) ने छह महीने पहले एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण अपने पति को छोड़ दिया था।

पिछले सप्ताह महिला अपने घर वापस लौटी तो लोगों ने उसके घर पर बुधवार रात को धावा बोला और उसे घर से बाहर निकाल लिया। इस दौरान उसको भला बुरा कहा गया। साथ ही उसे बिना कपड़ों के गांव में घूमने को मजबूर किया गया। इसके वीडियो भी बनाए गए।

इस घटना के बाद महिला (Tribal woman) गायब हो गई थी। इस बारे में किसी ने भी पुलिस को जानकारी नहीं दी। हालांकि बाद में वीडियो सामने आने के बाद इस घटना की जानकारी सभी को हुई। इसके बाद उसका पति पुलिस को लेकर असम में महिला के पैतृक घर तक पहुंचा और अपनी पत्नी को लेकर वापस लौटा।

गांव लौटने पर पति की मौजूदगी में महिला ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराई। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 में से 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जबकि अभी भी करीब 5 आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।