Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (29 September): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History

आज का इतिहास (Today History): 29 सितंबर का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं। गए। बाल कलाकार से कॉमेडी किंग के तौर पर मशहूर हुये महमूद (Mehmood) का जन्म 29 सितम्बर 1933 को मध्यप्रदेश के दतिया में हुआ था। उनके पिता मुमताज अली बाम्बे टाकीज स्टूडियो में काम किया करते थे। घर की बेसिक जरूरतों को पूरा करने के लिये महमूद लोकल ट्रेनों में टॉफियां बेचा करते थे। बचपन से ही महमूद का रूझान एक्टिंग की तरफ था और वह एक्टर बनना चाहते थे। अपने पिता की सिफारिश की वजह से महमूद को बॉम्बे टाकीज की साल 1943 मे आई फिल्म किस्मत में सुपरस्टार अशोक कुमार के बचपन का रोल निभाने का मौका मिला।

भारत की ताकत से घबराए चीन के रिटायर्ड जनरल, कहा- कभी भी हमारे देश में घुस सकते हैं भारतीय सैनिक

Today History- इतिहास में 29  सितंबर की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1650 – इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।

1789 – अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।

1836 – मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।

1911 – इटली ने ऑटोमन साम्राज्य के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1915 – टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।

1927 – अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।

1959 – आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया।

1962 – कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।

1971 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।

1977 – सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।

1970 – मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।

2000 – चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।

2001 – संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।

2002 – बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।

2003 – ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।

2006 – विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।

2009 – अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया

Today History- इतिहास में 29 सितंबर को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1947 – एस. एच. कपाड़िया – भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।

1928- बृजेश मिश्र- भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार।

1932 – महमूद – प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।

1943 – मोहम्मद ख़ातमी – ईरान के पांचवें राष्ट्रपति

1725 – रॉबर्ट क्लाइव – ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा भारत में नियुक्त होने वाला प्रथम गवर्नर था।

 Today History- इतिहास में 28 सितंबर को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2017 – टॉम अल्टर – विदेशी माता-पिता की संतान और भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।

2004 – बालमणि अम्मा – मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री थीं।

1944 – गोपाल सेन – पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी

1942 – मातंगिनी हज़ारा – प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।