Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (26 August): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History, Mother Teresa Birth Anniversary II मदर टेरेसा जयंती

आज का इतिहास (Today History): 26 अगस्त का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं।  मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1910 को ‘यूगोस्लाविया’ में हुआ। मदर टेरेसा के पिता का नाम निकोला बोयाजू था तथा वह एक साधारण व्यवसायी थे। एक रोमन कैथोलिक संगठन की वे सक्रिय सदस्य थीं और 12 वर्ष की अल्पायु में ही उनके हृदय में विराट करुणा का बीज अंकुरित हो उठा था। 

‘जख्म भरने वाले हाथ, प्रार्थना करने वाले होंठ से कहीं ज्यादा पवित्र हैं’- भारत रत्न मदर टेरेसा

Today History- इतिहास में 26 अगस्त की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1303 – अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौड़गढ़ पर कब्जा किया

1910- नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा का युगोस्लाविया में जन्म

1914- बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर और 46 हज़ार राउंड गोलियाँ लूटी।

1920 – अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार मिला।

1977 – जर्मनी के म्यूनिख शहर में 20वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत।

1982- नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।

1999 – माइकल जॉनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।

2001 – बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री जेल भेजे गए।

2002 – दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू।

2007 – पाक-अफगान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।

2008- तेलगु फ़िल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम का उद्घाटन किया।

2013 – फिलीपींन्स में विकास सहायता कोष घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन।

2015 – अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Today History- इतिहास में 26 अगस्त को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1972 – इंद्र कुमार – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे।

1910 – मदर टेरेसा, भारत रत्न सम्मानित

1927 – बंसीलाल – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी।

1928 – ओम प्रकाश मुंजल – हीरो साइकिल्स के सह संस्थापक भारतीय व्यापारी और समाज-सेवी।

1951 – लुइज़िन्हो फलेरो – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।

1956 – मेनका गांधी- प्रसिद्ध राजनेत्री, संजय गांधी की पत्नी एवं पशु-अधिकारवादी।

1964 – दिनेश रघुवंशी – प्रसिद्ध साहित्यकार (गीत, गजल)।

1891 – चतुरसेन शास्त्री – हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार।

Today History- इतिहास में 26 अगस्त को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2012 – ए. के. हंगल – प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार।

2011 – के. ए. दिनशा – चिकित्सीय क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला थीं।

1975 – एन. एस. हार्डिकर – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘हिन्दुस्तानी सेवादल’ के संस्थापक।

1910 – विलियम जेम्स – प्रसिद्ध अमरीकी दार्शनिक तथा मनोवैज्ञानिक।

1948 – कृष्णजी प्रभाकर खाडिलकर – प्रसिद्ध भारतीय मराठी लेखक व नाटककार थे।

1934 – अतुल प्रसाद सेन – प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार थे।

1963 – राधेश्याम कथावाचक – पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में प्रमुख थे।