Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (13 October): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History II Kishore Kumar Death Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 13 अक्टूबर का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं। एक्टर-सिंगर किशोर कुमार (Kishore Kumar) का जन्म 4 अगस्त, 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में जाने-माने वकील कुंजीलाल के यहां हुआ था। किशोर कुमार का वास्तविक नाम आभास कुमार गांगुली था। किशोर कुमार अपने भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। किशोर कुमार ने ’70 के दशक के बाद निर्देशन में भी हाथ आजमाया और करीब 12 फिल्मों का निर्देशन किया, हालांकि इसमें उन्हें खास सफलता हाथ नहीं लगी। उनका निधन 13 अक्तूबर, 1987 हुआ था। 

भारत ने 35 दिनों में किया 10 मिसाइलों का परीक्षण, थर-थर कांपे चीन और पाकिस्तान

Today History- इतिहास में 13 अक्टूबर की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1976 – बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, करीब 100 मरे।

1987 – कोस्टारिका के राष्ट्रपति ऑस्कर आरियास को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।

1999 – कोलम्बिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री प्रो. राबर्ट मुंडेल को वर्ष 1999 को नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा।

1999 – अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।

2000 – दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति किम दाई जुंग को शांति को नोबेल पुरस्कार।

2001 – नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में लगभग 200 व्यक्ति मारे गये।

2002 – इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट में 200 लोग मारे गये और 300 से अधिक घायल हुए।

2003 – डलास में एक साल चिकित्सकीय योजना और 26 घंटे तक चले जटिल आपरेशन के बाद मिस्र के जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े सिर को अलग करने में आपरेशन सफल रहा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए एक भारतीय छात्र का चयन। जर्मनी ने स्वीडन को हराकर पहली बार विश्व कप फ़ुटबाल टूर्नामेंट जीता। पहली बार मानव को लेकर चीनी अंतरिक्ष यान लांग मार्च 2 एफ़ उड़ा। नई दिल्ली में इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन प्रारम्भ।

2004 – सऊदी अरब का हर साल एक लाख श्रमिकों की कटौती की घोषणा। चीन ने ताइवान की शांति पहल ठुकराई।

2005 – जर्मनी के प्रख्यात नाटककार हेराल्ड पिंटर को वर्ष 2005 के साहित्य का नोबल पुरस्कार देने की घोषणा।

2006 – बांग्लादेश के मा. युनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार।

2008- रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना के लिए दी गई ज़मीन के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यथास्थिति बनाये रखने के आदेश दिए।

2011- दफ़्तरों में इस्तेमाल होने वाले हिंदी के कठिन शब्दों की जगह उर्दू, फ़ारसी, सामान्य हिंदी और अंग्रेज़ी के शब्दों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की सचिव वीणा उपाध्याय ने इस सिलसिले में सभी मंत्रालयों और विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

2012 – पाकिस्तान के दारा अदम में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत।

2013 – मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भगदड़ से 109 लोगों की मौत।

Today History- इतिहास में 13 अक्टूबर को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1911 – अशोक कुमार, भारतीय अभिनेता

1948 – नुसरत फ़तेह अली ख़ां, सूफ़ी भक्ति संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायक

1931 – भूमिन्धर बर्मन – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक राजनेता, जो असम के मुख्यमंत्री भी रहे हैं।

1895 – सी. के. नायडू – भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान।

1877 – भूलाभाई देसाई – प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी थे।

Today History- इतिहास में 13 अक्टूबर को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

1911 – भगिनी निवेदिता का दार्जिलिंग।

1987 – किशोर कुमार, भारतीय गायक

2004 – निरुपा रॉय – प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री

2000 – जरनैल सिंह – फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।