Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (04 March): महान साहित्यकार फणीश्‍वरनाथ रेणु की जन्मशती

आज का इतिहास (Today History): 4 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, असहयोग आंदोलन में इस दिन ननकाना के एक गुरुद्वारे, जहां पर शान्तिपूर्ण ढंग से सभा का संचालन किया जा रहा था, पर सैनिकों के द्वारा गोली चलाने के कारण 70 लोगों की जानें गई। ब्रिटिश वायसराय, गवरनर-जनरल एडवर्ड फ्रेदेरिक्क लिन्द्ले वुड और मोहनदास करमचंद गांधी जी (महात्मा गांधी) में भेंट राजनीतिक कैदियों की रिहाई और नमक के सर्वजन उपयोग की छूट को लेकर मंत्रणा और इकरारनामे की घोषणा। फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ (4 मार्च 1921-11 अप्रैल 1977) हिन्दी भाषा के साहित्यकार थे। उनके पहले उपन्यास मैला आंचल लिए उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका जन्म बिहार के अररिया जिले में फॉरबिसगंज के पास औराही हिंगना गांव में हुआ था। उनकी शिक्षा भारत और नेपाल में हुई। इन्टरमीडिएट के बाद वे स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े। बाद में 1950 में उन्होने नेपाली क्रांतिकारी आन्दोलन में भी हिस्सा लिया । उनकी लेखन-शैली वर्णणात्मक थी । पात्रों का चरित्र-निर्माण काफी तेजी से होता था। उनका लेखन प्रेमचंद की सामाजिक यथार्थवादी परंपरा को आगे बढाता है । 

Today History- इतिहास में 4 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

नक्सल प्रभावित इलाके में CRPF ने लगाया मेडिकल कैम्प, लोगों में बांटे जरूरत के सामान

Today History- इतिहास में 4 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 4 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन