आज का इतिहास (Today History): 01 अक्टूबर का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं। एनी बेसेंट, एक ऐसी महान और साहसी महिला थी जिन्हें भारतीय स्वतंत्रता सेनानी का नाम दिया गया, क्योंकि उन्होंने लोगों को वास्तविक स्वतंत्रता दिलाने के लिये बहुत सी लड़ाईयां लड़ी। वो गहराई के साथ भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़ी हुई थी और भारत को स्वतंत्र देश बनाने के लिये अपने ही देश के खिलाफ कई आभियानों को जारी रखा। उनका जीवन सदैव स्वतंत्र विचारधारा से प्रेरित रहा। 1 अक्तूबर, 1847 को क्लैफम, लंदन में जन्मी ऐनी बेसेंट का असली नाम ऐनी वुड था।
जम्मू कश्मीर: लश्कर के 4 आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, इस घटना में थे शामिल
Today History- इतिहास में 01 अक्टूबर सितंबर की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
भारत में वरिष्ठ नागरिक दिवस
1854 – भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।
1919- हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा 1 अक्टूबर, 1919 ई. को की गई थी।
1949- चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई।
1949 – जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक आफ़ चाइना) की घोषणा।
1953- आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।
1960 – नाइज़ीरिया यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।
1967 – भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
1978 – लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढा कर 18 और लड़कों का 18 से बढा कर 21 वर्ष किया गया।
1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।
1998 – श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उगवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मृत्यु।
2000 – सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।
2002 – एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
2003 – नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।
2004 – इज़रायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।
2005 – इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु।
2006 – इज़रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।
2007 – जापान ने उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबन्धों को अगले छ: महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।
2008- आतंकवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम ब्लास्ट किया।
2015- ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत।
Today History- इतिहास में 01 अक्टूबर को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
1842 – एस. सुब्रह्मण्य अय्यर- स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता
1847 – एनी बेसेंट – प्रख्यात समाजसेवी, लेखिका और स्वतंत्रता सेनानी
1895 – लियाक़त अली ख़ां – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री
1901- प्रताप सिंह कैरों- स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री
1904 – ए. के. गोपालन – केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी
1919 – मजरूह सुल्तानपुरी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार
1924 – जिमी कार्टर – अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति
1927 – शिवाजी गणेशन – प्रसिद्ध तमिल अभिनेता
1928 – सूरज भान – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता
1930 – जे. एच. पटेल – जनता दल के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के 15वें मुख्यमंत्री रहे।
1938 – माइकल फ़रेरा – भारत के महान् बिलियर्ड्स खिलाड़ी
1952 – शारदा सिन्हा – भारतीय राज्य बिहार की लोकप्रिय गायिका हैं।
1951 – जी.एम.सी. बालायोगी – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
1954 – पुरुषोत्तम रूपाला – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1966 – त्रिलोक सिंह ठकुरेला – राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत
1975 – सचिन देव बर्मन – बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक
1945 – रामनाथ कोविंद – भारत के 14वें और मौजूदा राष्ट्रपति
Today History- इतिहास में 01 अक्टूबर को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
1979 – चन्दन सिंह गढ़वाली – भारत के क्रांतिकारी