Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

RLD के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

अजित सिंह (Ajit Singh) के पिता चौधरी चरण सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। वहीं चौधरी अजित सिंह खुद बागपत से 7 बार सांसद रहे और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रहे।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह (Ajit Singh) का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से पीड़ित थे। अजित सिंह 86 साल के थे और मंगलवार रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।

भारतीय वायुसेना का मालवाहक विमान C-17 ग्लोबमास्टर बना देश के लिए वरदान, इस तरह बचा रहा जिंदगियां

मिली जानकारी के मुताबिक, उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था, इस वजह से उनकी हालत नाजुक हो गई थी। बता दें कि अजित सिंह के पिता चौधरी चरण सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। वहीं चौधरी अजित सिंह खुद बागपत से 7 बार सांसद रहे और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रहे।

चौधरी अजित सिंह को जाट कम्यूनिटी का बड़ा नेता माना जाता था। उनके निधन से हरियाणा समेत पूरे देश में शोक है। बता दें कि चौधरी अजित सिंह 22 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इसके बाद से उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था। गुरुवार (6 मई) सुबह उनका निधन हो गया।