Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Republic Day 2021: लद्दाख में तैनात है भारत की सीक्रेट स्पेशल फ्रंटियर फोर्स, यूनिट के जवान को मिला वीरता पुरस्कार

सांकेतिक तस्वीर।

Special Frontier Force: इस यूनिट के जवान शेरिंग नोरबू को ये सम्मान मिला है। उन्होंने ऑपरेशन स्नो लेपर्ड में अहम योगदान दिया था। पूर्वी लद्दाख में चीन के खिलाफ जो ऑपरेशन चलाया जा रहा है, उसे ऑपरेशन स्नो लेपर्ड नाम दिया गया है।

नई दिल्ली: देश में 72वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) का जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारत ने इस बात को बहादुरी के साथ स्वीकार किया है कि लद्दाख में चीन के साथ जारी विवाद के बीच एक सीक्रेट फोर्स काम कर रही है।

इस सीक्रेट यूनिट का नाम स्पेशल फ्रंटियर फोर्स (Special Frontier Force) है। इस फोर्स के बारे में जानकारी तब आई, जब इसके एक जवान को चीन के खिलाफ ऑपरेशन के लिए वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस यूनिट के जवान शेरिंग नोरबू को ये सम्मान मिला है। उन्होंने ऑपरेशन स्नो लेपर्ड में अहम योगदान दिया था।

Republic Day 2021: इस बार सबकी निगाहें होंगी राफेल की ‘वर्टिकल चार्ली’ फॉर्मेशन पर, जानें क्या है ये

बता दें कि पूर्वी लद्दाख में चीन के खिलाफ जो ऑपरेशन चलाया जा रहा है, उसे ऑपरेशन स्नो लेपर्ड नाम दिया गया है।

अहम बात ये है कि भारत पहले इस ऑपरेशन के बारे में किसी को नहीं बताता था, लेकिन इस बार भारत ने खुलकर इस ऑपरेशन की बात को स्वीकार किया है।

बता दें कि 1962 में भारत और चीन के युद्ध के बाद भारत ने इस फोर्स का गठन किया था। इस यूनिट के सदस्य वो तिब्बती हैं, जो अपने देश से निर्वासित हैं।