Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Republic Day 2020: वीरता पुरस्कारों की घोषणा, नायब सूबेदार सोमबीर सहित 9 को शौर्य चक्र, आतंकी को मारने में हुए थे शहीद

भारत सरकार ने 71वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2020) मौके पर 25 जनवरी को वीरता पुरस्कारों का ऐलान किया। मिली जानकारी के मुताबिक, कुल 4 राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी), 286 वीरता पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा 93 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और 657 को मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक दिया गया है।

नायब सूबेदार सोमबीर सहित 9 को शौर्य चक्र।

Republic Day 2020: भारत सरकार ने 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को वीरता पुरस्कारों का ऐलान किया। मिली जानकारी के मुताबिक, कुल 4 राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी), 286 वीरता पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा 93 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, और 657 को मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक दिया गया है। 108 पदकों के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस को सबसे अधिक वीरता पदक प्रदान किए गए हैं और इसके बाद सीआरपीएफ को 76 पदक मिले हैं।

9 जवानों को देश का तीसरा बड़ा वीरता पुरस्कार शौर्य चक्र दिया जाएगा। इनमें जुलाई, 2019 में जम्मू-कश्मीर में विदेशी आतंकी को ढेर करने में शहीद हुए नायब सूबेदार सोमबीर भी शामिल हैं। इनके अलावा लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति लामा, मेजर के. बिजेन्द्र सिंह, नायब सूबेदार नरेंदर सिंह, नायक नरेश कुमार और सिपाही कर्मदेव ओरांव के नाम इस सूची में हैं। वहीं, तीन पुलिसकर्मियों को भी इस साल शौर्य चक्र दिया जाएगा। इसमें कमल किशोर, अमन कुमार और चल्लापिला नरसिम्हा राव का नाम है।

गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि केंद्र शासित पुलिस कश्मीर घाटी में आतंकवाद रोधी अभियानों में निरंतर शामिल रही है, जिसे तीन शीर्ष राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी) भी मिले हैं, जबकि सीआरपीएफ को एक राष्ट्रपति पुलिस पदक (मरणोपरांत) मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक, उप सेना प्रमुख एसके सैनी, नॉर्थन आर्मी के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह समेत 19 अफसरों को परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) से सम्मानित हुए।

जम्मू कश्मीर पुलिस को वीरता के लिए 105 पुलिस पदक (पीएमजी) और तीन पीपीएमजी दिए गए हैं। इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 75 पीएमजी मिले हैं। इसे एक पीपीएमजी (मरणोपरांत) मिला है। केंद्रशासित क्षेत्र में आतंकवाद रोधी ड्यूटी में सीआरपीएफ भी तैनात है। झारखंड पुलिस को 33 पीएमजी दिए गए हैं। इन पदकों की घोषणा साल में दो बार गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के आसपास की जाती है।

पढ़ें: मनमोहक झाकियों में दिखी देश की विविधता की झलक