Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Republic Day 2020: सारा देश मना रहा है गणतंत्र का उत्सव, केजरीवाल, नड्डा समेत कई नेताओं ने फहराया तिरंगा

भारत आज (रविवार) 71वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2020) मना रहा है। देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रविवार होने के बावजूद कई शहरों में आज स्कूल खुले हुए हैं. स्कूलों में झंडारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर देश के प्रमुख शहरों में व्यवस्था कड़ी की गई है।

केजरीवाल, नड्डा समेत कई नेताओं ने फहराया तिरंगा।

Republic Day 2020: सुबह से ही देश भर में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम चल रहे हैं। राजपथ पर देश की सांस्कृतिक विरासत, झांकियों के जरिए भारतीय एकता की विविधता की झलक, सैन्य शक्ति और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन हो रहे हैं। देश में गणतंत्र दिवस मनाए जाने की खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं। आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में 17 हजार फीट की ऊंचाई पर झंडारोहण किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी दिल्ली स्थित अपने आवास पर झंडा फहराया।

गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी पणजी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराया।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई के शिवाजी पार्क में तिरंगा फहराया। मुंबई में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहे। मुंबई में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले उद्धव ठाकरे ने अपने आवास पर झंडारोहण किया था।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने त्रिवेंद्रम में झंडा फहराया। ओडिशा के भुवनेश्वर में महात्मा गांधी रोड पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Kerala Governor Arif Mohammad Khan at Republic Day parade at Trivandrum pic.twitter.com/HceMm2SXI2

— ANI (@ANI) January 26, 2020

 

ओडिशा के भुवनेश्वर में महात्मा गांधी रोड पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। 

पढ़ें: Republic Day 2020 : पद्म पुरस्कार एक नजर में