Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

राजस्थान: सूरतगढ़ में सेना के जवानों के साथ दर्दनाक हादसा, 3 जवान शहीद, 5 की हालत गंभीर

मिली जानकारी के मुताबिक,  सेना (Indian Army) के जवानों के साथ ये हादसा 24 मार्च की रात को हुआ है। इसमें 3 जवान शहीद हो गए हैं और 5 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूरतगढ़: राजस्थान के सूरतगढ़ से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां के गोपालसर के पास सेना (Indian Army) के जवानों का एक वाहन पलट गया है। इस हादसे में 3 जवान शहीद हो गए हैं और 5 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की खबर मिलते ही फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा 24 मार्च की रात को हुआ है।