Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले राष्ट्रपति ने बदले कई राज्यों के राज्यपाल, यहां देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने एक बड़ा फेरबदल करते हुए आठ नए राज्यपालों की नियुक्ति की और उन्हें नए राज्यों के प्रशासन का प्रभार सौंप दिया है‚ जबकि कई राज्यपाल (Governor) का तबादला कर दिया गया।

जम्मू एयर पोर्ट पर हमले के बाद भारतीय वायु सेना अलर्ट, 10 एंटी-ड्रोन सिस्टम खरीदने की तैयारी

पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल (Governor) नियुक्त किया गया। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का तबादला कर उन्हें हरियाणा का राज्यपाल (Governor) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा थावरचंद गहलोत‚ जो वर्तमान में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं‚ को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा विशाखापत्तनम से 16वीं लोकसभा के सांसद हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल (Governor) नियुक्त किया गया है। गुजरात बीजेपी के नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल और गोवा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

राज्यपाल

राज्य

कंभमपति मिजोरम
बंड़ारू दत्तात्रेय हरियाणा
थावरचंद्र गहलोत कर्नाटक
सत्यदेव नारायणन त्रिपुरा
राजेंद्र विश्वनाथ हिमाचल प्रदेश
रमेश बैस झारखंड़
पीएस श्रीधरन गोवा
मंगूभाई‚ छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश