Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

न्यूजीलैंड मस्जिद हमला: हमलावर ने भारत में गुजारे थे 3 महीने, गोलीबारी में 51 लोगों की हुई थी मौत

15 मार्च, 2019 को ब्रेंटन टैरेंट ने क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों पर हमला (New Zealand Mosque Attack) किया था। इस दौरान 5 भारतीयों समेत 51 नमाजी मारे गए थे। हमले में दर्जनों लोग घायल भी हुए थे।

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर की दो मस्जिदों में बीते साल हमला (New Zealand Mosque Attack) हुआ था। इस हमले को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हमले को अंजाम देने वाले ऑस्ट्रेलियाई मूल के ब्रेंटन टैरेंट ने भारत सहित दुनियाभर की यात्रा की हैं। हमलावार ने भारत में करीब 3 महीने गुजारे थे।

बता दें कि 15 मार्च, 2019 को ब्रेंटन टैरेंट ने क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों पर हमला (New Zealand Mosque Attack) किया था। इस दौरान 5 भारतीयों समेत 51 नमाजी मारे गए थे। हमले में दर्जनों लोग घायल भी हुए थे।

COVID-19: भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 97 लाख के पार, दिल्ली में आए 1,674 नए केस

इस हमले ने पूरी दुनिया को दहला कर रख दिया था। क्योंकि न्यूजीलैंड की गिनती, दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण देशों में होती है।

बता दें कि इस हमले से कुछ देर पहले ही न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंचे बांग्लादेशी क्रिकेट टीम नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकली थी। इस हमले में ये टीम बाल-बाल बच गई थी।

अब सामने आया है कि जिस हमलावर ने ये हमला किया था, वह 21 नवंबर, 2015 से 18 फरवरी, 2016 तक भारत में रहा था। हालांकि इस बात का पता नहीं चल सका है कि इन तीन महीनों के दौरान उसने भारत में क्या किया।