Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

जानलेवा कोरोना वायरस ने ली देश के पहले केंद्रीय मंत्री की जान, पीएम मोदी ने जताया शोक

MoS of Railways Mr. Suresh Angadi has died with covid 19.

केंद्र की मोदी सरकार के मंत्री सुरेश अंगड़ी (Suresh Angadi) का निधन हो गया। वे 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अंगड़ी पहले केंद्रीय मंत्री हैं जिनकी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई है। इससे पहले तीन सांसदों का कोविड-19 के कारण निधन हो चुका है। सुरेश अंगड़ी रेल राज्यमंत्री के पद पर थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने सुरेश अंगड़ी के देहावसान पर दुःख जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मैडम भीकाजी कामा जयंती विशेष: मां भारती की जाबांज बेटी, जिसने आजादी से पहले विदेशी जमीन पर फहराया भारतीय झंडा

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि श्री सुरेश अंगड़ी (Suresh Angadi) एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जिनकी सभी जगह प्रशंसा होती थी। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरी भावना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है। ओम शांति।

रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी (Suresh Angadi) का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के करीब दो सप्ताह बाद निधन हो गया. उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया था। वे पहले केंद्रीय मंत्री और चौथे सांसद हैं जिनका कोविड-19 के कारण निधन हुआ है।

1 जून 1955 में जन्मे सुरेश अंगड़ी (Suresh Angadi) कर्नाटक के बेलगाम जिले के बीजेपी नेता थे। वे अपने लंबे राजनीतिक करियर में पार्टी में कई पदों पर रहे। सन 1996 में वे बेलगाम के बीजेपी के उपाध्यक्ष बने थे। इसके बाद उनका राजनीतिक सफर ऊंचाइयों की ओर बढ़ता गया। वे सन 2004 के लोकसभा चुनाव में और फिर 2009 में सांसद चुने गए। सन 2014 में बीजेपी के सत्ता में आने पर वे तीसरी बार और फिर पिछले साल हुए आम चुनाव में चौथी बार सांसद चुने गए। इसके बाद उन्हें मौजूदा सरकार में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री बनाया गया था। सुरेश अंगड़ी लॉ ग्रेजुएट थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।

रेल मंत्री पियूष गोयल ने सुरेश अंगड़ी (Suresh Angadi) के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया- सुरेश अंगड़ी जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर गहरा दुख हुआ। वह मेरे भाई जैसे थे। आम लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण का वर्णन करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। इस दुखद क्षण में मेरी भावना और प्रार्थना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है। ओम शांति।