Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

भारत पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति, ‘नमस्ते ट्रंप’ के बाद पत्नी के साथ किया ताज का दीदार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) आज (24 फरवरी) भारत दौरे के लिए अहमदाबाद पहुंचे। ट्रंप का यह 2 दिवसीय दौरा दोनों देशों के बीच भारत अमेरिका के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा। मोटेरा स्टेडियम में उनका ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम हुआ।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) आज भारत दौरे के लिए अहमदाबाद पहुंचे। ट्रंप का यह 2 दिवसीय दौरा दोनों देशों के बीच भारत अमेरिका के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा। मोटेरा स्टेडियम में उनका ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम हुआ। वो करीब 12 बजे के करीब अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे और 22 किमी के रोड शो के बाद मोटेरा स्टेडियम में लाखों की संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित किया।

मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम के बाद वे सीधा ताजमहल देखने आगरा के लिए पत्नी मेलानिया के साथ आगरा रवाना हुए। ट्रंप अपने पूरे परिवार के साथ भारत आए हैं। ट्रंप की इस यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। साथ ही सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि ट्रंप का यह पहला आधिकारिक भारत दौरा है।

पढ़ें: श्रीदेवी का अचानक यूं चले जाना उनके प्रशंसकों की आंखों में आंसू दे गया
पल्लवी

ताज का दीदार करने से पहले ट्रंप दंपति ने ताजहल परिसर के एक एक कोनों को बारीकी से देखा। ताज का दीदार करने के बाद उन्होंने विजिटर बुक पर लिखा कि यह स्मारक प्रेरणा देता है। यह भारतीय कला और संस्कृति का बेजोड़ उदाहरण है जिसमें भारत की कला स्थापत्य और विविधता का दर्शन होता है।

US President Donald Trump's message in the visitor's book at the Taj Mahal- “Taj Mahal inspires awe, a timeless testament to the rich and diverse beauty of Indian culture! Thank you, India”. pic.twitter.com/QtD87OeiYk
— ANI (@ANI) February 24, 2020
पल्लवी

ताजमहल के सामने डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने तस्वीरें खिंचवाई हैं और उनके बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जैरेद कुशनर भी उनके साथ ताजमहल का दीदार कर रहे हैं। ताजमहल की खूबसूरती इस समय देखते ही बन रही है और इस खूबसूरती का लुत्फ डोनाल्ड ट्रंप अपने पूरे परिवार के साथ उठा रहे हैं।

Uttar Pradesh: US President Donald Trump's daughter Ivanka Trump and her husband Jared Kushner at the Taj Mahal in Agra. pic.twitter.com/c2zxTQMeZ5
— ANI (@ANI) February 24, 2020
पल्लवी

डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल का दीदार कर रहे हैं। उन्होंने ताजमहल परिसर में घुसने के बाद सबसे पहले विजिटर्स बुक में लिखा। उसके बाद उनको गाइड ताजमहल की सैर करा रहे हैं और ताजमहल के इतिहास और इस स्मारक के बारे में बातें बता रहे हैं।

Agra: US President Donald Trump and First Lady Melania Trump at the Taj Mahal. pic.twitter.com/DOd4tu8iOQ

— ANI (@ANI) February 24, 2020

पल्लवी

डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम के शो के बाद सीधे आगरा पहुंचे हैं और अब आगरा एयरपोर्ट से सीधे ताजमहल के दीदार के लिए जा रहे हैं।

पल्लवी

आगरा एयरपोर्ट से अमेरिकी राष्ट्रपति परिवार सहित ताजमहल देखने के लिए जा रहे हैं। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप का हिंदी में तीसरा ट्वीट आया और इस तीसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत अपने देशों को मजबूत बनाएंगे, अपने लोगों को सम्पन्न बनाएंगे, बड़े सपने देखने वालों को और बड़ा बनाएंगे और अपना भविष्य पहले से कहीं अधिक उज्जवल बनाएंगे… और यह तो शुरुआत ही है।

अमेरिका और भारत अपने देशों को मजबूत बनाएँगे, अपने लोगों को सम्पन्न बनाएँगे, बड़े सपने देखने वालों को और बड़ा बनाएँगे और अपना भविष्य पहले से कहीं अधिक उज्जवल बनाएँगे… और यह तो शुरुआत ही है।

— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) February 24, 2020