Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

दिल्ली हिंसा पर हंगामे के बीच राज्यसभा 3 मार्च तक के लिए स्थगित

Delhi Riots: दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), द्रविड़ मुनेत्र कजगम (DMK) ने  लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। देश की राजधानी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा की आग उत्तर-पूर्वी दिल्ली बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष अख़्तर रज़ा के भागीरथी विहार नाला रोड के पास स्थित घर को भी नहीं छोड़ा और जलाकर खाक कर दिया।

 

दूसरी तरफ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए कम्यूनल दंगों ने कई इलाकों को बर्बाद तो किया ही लेकिन इन दंगों की अफवाह ने पूरी दिल्ली में डर का माहौल कायम किया। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि, ‘ऐसा देखने में आया है कि कुछ अराजक तत्व ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं जिससे शांति व्यवस्था में बाधा आए।

लोगों को आगाह किया जाता है कि ना तो इन अफवाहों को फैलाएं और ना इन पर भरोसा करें। पूरी दिल्ली में कानून व्यवस्था पूर्णतः नियंत्रण में है और स्थिति शांत है। अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है। दिल्ली के नागरिक अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और शांति बनाए रखने में मदद करें।’

उधर, दिल्ली हिंसा पर मचे हंगामे के बीच लोकसभा 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्यसभा 3 मार्च तक के लिए स्थगित की गई है। आज की प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं:-
admin

भारत में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना का पहला मामला है। दूसरा केस तेलंगाना से सामने आया है। बताया गया कि ये दोनों ही मरीज विदेश से लौटे हैं।

admin

Delhi violence: RAF के अधिकारियों ने शिव विहार में 4 लोगों की जान बचाई।

Delhi violence: How RAF officer's quick thinking saved 4 lives in Shiv Vihar

Read @ANI Story | https://t.co/BA8TpE4mSR pic.twitter.com/CptbI3upjF
— ANI Digital (@ani_digital) March 2, 2020
admin

सुप्रीम कोर्ट ने 2 फरवरी को निर्भया के चार दोषियों में से एक पवन गुप्ता की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज कर दी। पवन ने फांसी को उम्रकैद में बदलने की गुहार लगाई थी। उसके वकील एपी सिंह ने खुली अदालत में सुनवाई की मांग की थी। इस पर जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली 5 जजों की बेंच ने कहा कि सजा पर पुनर्विचार करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।

admin

BSF ने पश्चिम बंगाल से 94 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। 29 फरवरी को कदमतला से यह गिरफ्तारी हुई। दोनों गिरफ्तार व्यक्ति हरे रंग की जिप्सी में थे। इन दोनों ने BSF जैसी यूनीफॉर्म पहन रखी थी। इनके पास से BSF का नकली आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है।

admin

दिल्ली पुलिस ने रोहिणी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अफवाह फैलाने के आरेप में यह गिरफ्तारी हुई है।