Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, चंडीगढ स्थित आवास पर हुए क्वारंटाइन

Milkha Singh (File Photo)

मिल्खा सिंह (Milkha Singh) कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव हो गए हैं। चंडीगढ स्थित अपने आवास पर उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

महान भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह (Milkha Singh) कोरोना वायरस (Covid-19) की चपेट में आ गए हैं। वह चंडीगढ स्थित अपने आवास पर क्वारंटाइन में हैं। वे 91 साल के हैं। हालांकि, मिल्खा सिंह में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। मिल्खा सिंह ने कहा, ”हमारे कुछ हेल्पर पॉजिटिव पाए गए हैं, लिहाजा परिवार के सभी सदस्यों की जांच कराई गई। सिर्फ मेरा नतीजा पॉजिटिव आया और मैं हैरान हूं।”

उन्होंने कहा, ”मैं पूरी तरह से ठीक हूं और कोई बुखार या कफ नहीं है। मेरे डॉक्टर ने बताया कि तीन चार दिन में ठीक हो जाऊंगा। मैंने कल जॉगिंग भी की।”

घर बैठे 15 मिनट में कर सकते हैं कोविड टेस्ट, ICMR ने COVISELF को दी मंजूरी

मिल्खा सिंह के बेटे गोल्फर जीव मिल्खा सिंह (Jeev Milkha Singh) दुबई में है और वे इसी सप्ताह लौटेंगे। गौरतलब है कि एक साल पहले मिल्खा सिंह और उनके बेटे जीव मिल्खा सिंह ने कोविड-19 से लड़ाई के लिए 2 लाख रुपये का दान दिया था।

पांच बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा सिंह 1960 के रोम ओलंपिक में 400 मीटर फाइनल में चौथे स्थान पर रहे थे। 1958 में स्वतंत्र भारत के इतिहास में कॉमनवेल्थ गेम्स में मिल्खा सिंह ने पहला गोल्ड मेडल जीता था।

ये भी देखें-

मिल्खा (Milkha Singh) ने कॉमनवेल्थ गेम्स में आजाद भारत का पहला गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा एशियन गेम्स में 2 गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम ऊंचा किया था।