Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: रांची के लिए गर्व की बात, तीरंदाज सविता कुमारी से पीएम मोदी ने की बात

पीएम मोदी ने सविता (Savita Kumari) से कहा कि आप ओलंपिक में मेडल जीतिए। झारखंड की बेटियां कमाल करती हैं। छोटे-छोटे गांव, शहर से निकलकर दुनियाभर में अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं। ये देश के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है। 

रांची: झारखंड के लिए एक गर्व की खबर है। रांची की बेटी और इंटरनेशनल तीरंदाज सविता कुमारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बातचीत की। 

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयनित 32 बच्चों में शामिल सविता से PM ने कहा कि सविता (Savita Kumari) झारखंड से निकलकर इंटरनेशल तक पहुंची हैं। वो देश की बेटियों के लिए मिसाल हैं। 

लाल किले पर प्रदर्शनकारियों ने नहीं फहराया था ‘खालिस्तानी’ झंडा, जानें सच्चाई

पीएम मोदी ने सविता से कहा कि आप ओलंपिक में मेडल जीतिए। झारखंड की बेटियां कमाल करती हैं। छोटे-छोटे गांव, शहर से निकलकर दुनियाभर में अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं। ये देश के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है। 

पीएम मोदी ने सविता से पूछा कि आपने कब और कैसे ये तय किया कि आपको आर्चरी में ही अपना करियर बनाना है। इस पर सविता ने कहा कि वह कस्तूरबा विद्यालय सोनाहातू में रहकर पढ़ाई करती थीं। इसी दौरान उन्हें आर्चरी के बारे में बताया गया। तभी उन्होंने तय कर लिया था कि आर्चरी में ही करियर बनाना है।