Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

गलवान में इस भारतीय कैप्टन ने चीनी सैनिकों के छक्के छुड़ा दिए थे, मणिपुर के सीएम ने किया सम्‍मानित

हालही में चीन ने पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी और भारतीय सैनिकों की झड़प का एक वीडियो जारी किया था। इसमें कैप्‍टन सोइबा (Soiba Maningba) चीनी अफसरों पर हावी होते दिख रहे थे।

इंफाल: 16 बिहार रेजीमेंट के कैप्‍टन सोइबा मानिंग्बा (Soiba Maningba) को मणिपुर के सीएम ने सम्मानित किया है। कैप्‍टन सोइबा मानिंग्बा वही अधिकारी हैं, जो गलवान में चीनी सैनिकों से साथ हुई झड़प के दौरान चीनी सैनिकों पर हावी हो गए थे।

बता दें कि हालही में चीन ने पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी और भारतीय सैनिकों की झड़प का एक वीडियो जारी किया था। इसमें कैप्‍टन सोइबा (Soiba Maningba) चीनी अफसरों पर हावी होते दिख रहे थे।

पैंगोंग से डिसएंगेजमेंट के बाद अपने सैनिकों को रुतोग इलाके में बसा रहा चीन, भविष्य में इस्तेमाल कर सकता है यह बेस

2020 में हुई इस हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे और 45 चीनी सैनिक मारे गए थे। इससे पहले चीन ने अपने सैनिकों के मारे जाने के बारे में नहीं बताया था लेकिन बाद में चीनी सैनिकों के बारे में भी बताया और झड़प का वीडियो भी जारी किया।

इसी वीडियो में कैप्‍टन सोइबा दिखे, जिसके बाद वह चर्चा में आए।