Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Good Friday 2021: वो दिन जब ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था, ये थी वजह

Good Friday 2021: कहा जाता है कि हजारों साल पहले यरुशलम के गैलिली प्रांत में ईसा लोगों को जीवन के बारे में संदेश देते थे। उनके संदेशों से प्रभावित होकर लोगों ने उन्हें ईश्वर मानना शुरू कर दिया था। इससे समकालीन धर्म गुरू उनसे चिढ़ने लगे थे। इन धर्मगुरूओं ने ईसा की शिकायत रोम शासक पिलातुस से की।

Good Friday 2021: आज ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों के लिए बेहद अहम दिन है। आज गुड फ्राइडे है। आज ही के दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। इसे शोक दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

गुड फ्राइडे को होली डे, ब्लैक डे, ग्रेट फ्राइडे और पुण्य शुक्रवार भी कहा जाता है। इस दिन ईसाई लोग प्रभु यीशु को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। प्रभु यीशु को तमाम यातनाएं देने के बाद सूली पर चढ़ा दिया गया था।

छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापेमारी के दौरान तीन खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार किया

कहा जाता है कि हजारों साल पहले यरुशलम के गैलिली प्रांत में ईसा लोगों को जीवन के बारे में संदेश देते थे। उनके संदेशों से प्रभावित होकर लोगों ने उन्हें ईश्वर मानना शुरू कर दिया था। इससे समकालीन धर्म गुरू उनसे चिढ़ने लगे थे। इन धर्मगुरूओं ने ईसा की शिकायत रोम शासक पिलातुस से की। जिसके बाद ईसा पर राजद्रोह का आरोप लगा दिया गया और उन्हें सूली पर लटका दिया गया।

दरअसल ईसा से चिढ़ने वाले धर्मगुरुओं ने रोम शासक से भड़काने वाली बातें कही थीं। उन्होंने कहा था कि ईसा ईश्वर के राज की बात करते हैं और हमारे धर्म की अवमानना करते हैं।