Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Dhanteras 2020: धनतेरस पर क्यों ना खरीदें लोहे या कांच के बर्तन? यहां जानें

धनतेरस (Dhanteras 2020) के दिन बर्तन खरीदने को भी शुभ माना जाता है। लेकिन हमेशा ये ध्यान रखना चाहिए कि बर्तन को कभी खाली घर ना लाएं। इसे घर लाने से पहले पानी या किसी चीज से जरूर भर दें। खाली बर्तन घर लेकर आना अशुभ माना जाता है।

नई दिल्ली: धनतेरस (Dhanteras 2020) के मौके पर लोग खूब खरीददारी करते हैं। इस दिन खरीददारी करने को शुभ भी माना जाता है। ये त्यौहार कार्तिक मास की त्रयोदशी को मनाया जाता है। भारत में हिंदू कैंलेंडर के मुताबिक, इसे आज यानी 13 नवंबर को मनाया जा रहा है।

लेकिन कई बार लोग भूल की वजह से इस दिन कुछ ऐसा खरीद लेते हैं, जो इस दिन विशेष रूप से नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन कुछ धातुओं को खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है।

Diwali 2020: भारत में क्यों मनाई जाती है दिवाली? इन 4 घटनाओं से जुड़ी है दीपक जलाने की परंपरा

धनतेरस (Dhanteras 2020) के दिन लोहे, स्टील या एल्युमीनियम के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए क्योंकि ये सब धातु का अशुद्ध रूप होती हैं। इसके अलावा कांच या चीनी मिट्टी से बने बर्तन खरीदने से भी बचना चाहिए।

इसके पीछे का कारण ये है कि भगवान धनवंतरी को पीतल धातु सबसे ज्यादा पसंद है, इसलिए धनतेरस के दिन पीतल से बनी चीजें खरीदनी चाहिए।

धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने को भी शुभ माना जाता है। लेकिन हमेशा ये ध्यान रखना चाहिए कि बर्तन को कभी खाली घर ना लाएं। इसे घर लाने से पहले पानी या किसी चीज से जरूर भर दें। खाली बर्तन घर लेकर आना अशुभ माना जाता है।