Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

DELHI ELECTION 2020 PHOTO GALLERY: AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने दौड़ीं अल्का लांबा

DELHI ELECTION 2020: दिल्ली में चल रहे मतदान के दौरान मजनू का टीला के पास कांग्रेस और आप कार्यकर्ताओं में झड़प हुई है। ये झड़प चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अल्का लांबा और एक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के बीच हुई।

Photo Credit: ANI

ये घटना उस वक्त हुई जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने अल्का लांबा पर व्यक्तिगत टिप्पणी की। जिसे सुनकर अल्का लांबा गुस्से में आग बबूला हो गईं और उस कार्यकर्ता को थप्पड़ से मारने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उस कार्यकर्ता को थोड़ी दूर लेकर गए लेकिन गुस्साई अल्का लांबा ने वहां भी पहुंचकर आप कार्यकर्ता को मारने की कोशिश की। लेकिन वहां मौजूद  सुरक्षाकर्मियों ने पूरे मामले को संभाल लिया। 

 

 

नई दिल्ली के निर्माण सदन पोलिंग बूथ पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनिल अरोडा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Elections 2020) के दौरान कई दिग्गज नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपनी बेटी प्रतिभा आडवाणी के साथ औरंगजेब लेन पोलिंग बूथ पर जाकर मताधिकार का प्रयोग किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ नई दिल्ली विधानसभा के निर्माण सदन पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया।

इलेक्शन कमिश्नर अशोक लवासा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ करन सिंह चाणक्यपुरी इलाके के पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने परिवार के साथ जाकर मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि ‘एक-एक मत कीमती है’।

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी सीमा सिसोदिया के साथ पांडव नगर एमसीडी स्कूल पोलिंग पूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किये।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पूरे परिवार के साथ निर्माण सदन पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राजेंद्र नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राघव चड्ढा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

चांदनी चौक विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी अल्का लांबा टैगोर गार्डन के पोलिंग बूथ संख्या 161 पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

दिल्ली के ले. गवर्नर अनिल बैजल अपनी पत्नी माला बैजल के साथ ग्रेटर कैलाश पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन कृष्णा नगर विधानसभा के रतन देवी पब्लिक स्कूल पोलिंग बूथ पर अपनी माताजी के साथ मतदान के लिए पहुंचे।

भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने तुगलका बाग के एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमानिटिज पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम माधव करोलबाग विधानसभा क्षेत्र के झंडेवालान मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पहुंचे।