Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Sea Vigil 21: भारतीय नौसेना ने ऐतिहासिक सैन्य अभ्यास में दुश्मनों को दिखाई भारत की ताकत

Defence Exercise

समुद्र में दुश्मन को मात देने और अपने देश की तटीय इलाकों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना (Indian Navy)  ने अभी तक का अपना ऐतिहासिक और सबसे बड़ा दो दिवसीय डिफेंस एक्सरसाइज सी विजिल-21 को सफलतापूर्वक समाप्त किया। दो दिनों तक चले इस बड़े डिफेंस एक्सरसाइज (Defence Exercise) में शांति से लेकर युद्धकाल तक की आपात स्थितियों समेत समुद्री क्षेत्र में मौजूद सभी संभावित चुनौतियों से निपटने की भारत की तैयारियों की समीक्षा की।

पाकिस्तान के झूठे प्रचार को लेकर ब्रिटिश संसद में गूंजा कश्मीर का मुद्दा, भारत ने दिया करारा जवाब

नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि इस डिफेंस एक्सरसाइज (Defence Exercise) के दायरे में देश का 7516 किलोमीटर का तटीय क्षेत्र और विशेष आर्थिक क्षेत्र शामिल था। उन्होंने कहा कि द्विवार्षिक अखिल भारतीय तटीय डिफेंस एक्सरसाइज ‘सी विजिल –21′ का दूसरा संस्करण 12-13 जनवरी को आयोजित किया गया।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों के अनुसार, सभी हितधारकों ने इसमें पूरी निष्ठा से हिस्सा लिया, इससे उन्होंने से अभ्यास के ‘परिकल्पित उद्देश्य’ पूरे किए गए। अभ्यास (Defence Exercise) में पूरे तटीय सुरक्षा तंत्र और भारतीय नौसेना व तटरक्षक बल के जमीन पर तैनात 110 से अधिक सैन्य सामग्रियों को शामिल किया गया‚ जिससे यह अभी तक सबसे व्यापक अभ्यास बन गया।

भारतीय नौसेना ने अपने बयान में कहा‚ ‘सी विजिल-21 के वैचारिक और भौगोलिक विस्तार में देश का पूरा तट और विशेष आर्थिक क्षेत्र शामिल था और इसमें शांति से लेकर युद्ध–काल तक की आपात स्थितियों में उत्पन्न हो सकने वाली चुनौतियों की समीक्षा की गई’।

भारतीय नौसेना (Indian Navy) और तटरक्षक बल ने मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत की तटीय सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कई उपाय किए हैं। पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर किए हमले में 166 से अधिक लोग मारे गए थे‚ जिसमें 10 देशों के 28 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। ‘सी विजिल –21′ के तहत पहला अभ्यास (Defence Exercise) जनवरी 2019 में किया गया।