Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Corona Virus: झारखंड में कोरोना से पहली मौत, एक दिन में अचानक बढ़ी संक्रमितों की संख्या

झारखंड में कोरोना वायरस (Corona Virus) से पहली मौत हुई। बोकारो के गोमिया प्रखंड के एक बुजुर्ग ने 8 अप्रैल देर रात करीब 1:30 बजे दम तोड़ दिया। बोकारो सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार पाठक ने कहा कि यह बुजुर्ग बीजीएच में बने आईसोलेशन वार्ड में भर्ती था। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मृतक की कोई उस तरह की ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं थी।

हालांकि उसे कोरोना (Corona Virus) संदिग्ध मानकर चल रहे थे और फिर सैम्पल लेकर रांची रिम्स भेजा गया था, जहां उसकी मौत से 15 मिनट पहले ही उसे कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। कोरोना (Corona Virus)के कारण मौत का मामला सामने आने के बाद 9 अप्रैल सुबह-सुबह ही पुलिस-प्रशासन साडम पहुंच गया। बेरमो एसडीओ प्रेम रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

कोरोना से आर-पार की लड़ाई, अब प्राइवेट लैब में भी होगा मरीजों का मुफ्त जांच

इसके अलावा इलाके को सेनेटाइज करना शुरू कर दिया गया है।बीती रात कोरोना से पहली मौत और एक साथ 9 कोरोना (Corona Virus) पॉजिटिव केस मिलने से नीचे से ऊपर तक हड़कंप मच गया। बता दें कि झारखंड में अब तक कुल 13 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। पॉजिटिव मामलों में 5 रांची के हिंदपीढ़ी और 4 बोकारो के रहने वाले हैं।

राज्य में 8 अप्रैल की सुबह तक चार पॉजिटिव मामले थे। जिसमें दो रांची के हिंदपीढ़ी इलाके, एक बोकारो और एक हजारीबाग के थे। पर एक ही दिन में अचानक संख्या बढ़कर 13 हो गई है। 9 नए मामले आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।