Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

चांद की सतह से नमूने लेकर रवाना हुआ अंतरिक्ष यान, 45 सालों में पहली बार किसी देश ने किया ये करिश्मा

Moon Samples

विज्ञान के इतिहास में करीब 45 सालों में पहली बार किसी देश ने चांद की सतह से नमूने (Moon Samples) को एकत्रित करने का काम किया है। एशियाई देश चीन ने  चांद की सतह के नमूने पृथ्वी पर लाने की तैयारी में अपने अंतरिक्ष यान चांद के पत्थर के साथ सफलतापूर्वक एक दूसरे ऑर्बिटर में भेज दिया। जो अब सीधे इसे लेकर धरती पर वापस आयेगा।

कोरोना के कारण नोएडा में 2 जनवरी 2021 तक कर्फ्यू लागू, क्रिसमस और नव वर्ष के आयोजनों पर पड़ेगा असर

दरअसल चीन का ‘चांग ई’ अंतरिक्ष यान का लैंडर शुक्रवार को चांद से रवाना हुआ था। यदि मिशन सफल रहता है तो अमेरिका और पूर्ववर्ती सोवियत संघ के बाद चीन चांद के चट्टानी पत्थर (Moon Samples) धरती पर लाने वाला तीसरा देश बन जाएगा।

चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के हवाले से चीन की सरकारी मीडिया ने बताया कि उसका अंतरिक्ष यान स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह पांच बजकर 42 मिनट पर चांद का चक्कर लगा रहा था। इसके आधे घंटे बाद नमूने (Moon Samples) ऑर्बिटर में ट्रांसफर कर दिये गए।

अंतरिक्ष यान ‘चांग ई’ का ये कैप्सूल 15 दिसंबर के आस-पास चांद की सतह के नमूने (Moon Samples) को लेकर धरती पर वापस आ जायेगा। इसके चीन के उत्तरी हिस्से में स्थित इनर मंगोलिया क्षेत्र में उतरने की संभावना है। इससे पहले 1976 में रूस (विघटन से पहले सोवियत संघ) के लूना 24 चांद की सतह के नमूने लेकर धरती पर आया था।