Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

छत्तीसगढ़: सुकमा में सफल रहा नक्सलियों के खिलाफ मॉनसून ऑपरेशन, रिकॉर्ड 20 अभियान

नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पहली बार मानसून में सुरक्षाबलों ने हर साल की अपेक्षा इस बार सबसे अधिक ऑपरेशन चलाए हैं।

सुकमा में पहली बार मानसून में सुरक्षाबलों ने  20 एंटी-नक्सल ऑपरेशन चलाए

नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पहली बार मानसून में सुरक्षाबलों ने हर साल की अपेक्षा इस बार सबसे अधिक एंटी-नक्सल ऑपरेशन चलाए हैं। जिसमें जवानों को कई बड़ी सफलताएं मिली हैं। अब मानसून खत्म होने जा रहा है। इसके साथ ही ऑपरेशन मानसून भी खत्म हो गया है। आने वाले दिनों में नक्सलियों के खिलाफ एक नई रणनीति के साथ सुरक्षाबल के जवान बीहड़ों में उतरेंगे। इसको लेकर रणनीति भी तैयार कर ली गई है। मानसून के इन तीन महीने में सुकमा जिले में सुरक्षाबल के जवानों ने करीब 20 नक्सल ऑपरेशन चलाए। जिनमें उन्हें कामयाबी मिली। जवानों की सर्तकता और सर्चिंग के कारण करीब 18 आईईडी बरामद की गईं।

झारखंड: कुख्यात नक्सलियों असीम मंडल और अनल दा पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित

जगरगुंडा मुख्य मार्ग हो या फिर एर्राबोर साप्ताहिक बाजार, जहां पर भी जवानों को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने आईईडी लगाई थी, जवानों ने पहले ही उसे रिकवर कर डिफ्यूज कर दिया। नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे इन ऑपरेशन्स के कारण नक्सलियों पर काफी दबाव भी बना। लिहाजा नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे हैं। मानसून के सीजन में करीब 55 नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाले हैं। इसके अलावा 45 नक्सलियों को जिले के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया गया। क्योंकि अंदरूनी इलाकों में सरेंडर नक्सलियों ने भी प्रचार-प्रसार किया था। साथ ही लगातार सर्चिंग व गश्त से भी नक्सलियों पर बहुत दबाव बना।

बिहार: नक्सलियों ने किया बंद का ऐलान, हाई अलर्ट पर सिक्योरिटी फोर्स

सुकमा के एसपी शलभ सिन्हा के मुताबिक इन 20 ऑपरेशन्स में सिर्फ नक्सलियों के साथ 5 मुठभेड़ हुई हैं। जिनमें जवानों ने बिना किसी नुकसान के 4 नक्सलियों को मार गिराया है। इन नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए। हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि कई नक्सली घायल भी हुए हैं और की अन्य मारे भी गए हैं। लेकिन घायल नक्सली या उन मारे गए नक्सलियों के शव नहीं मिले हैं। वहीं, पुलिस ने इन मुठभेड़ों में 7 हथियार बरामद किया है। जिसमें एक इंसास रायफल शामिल है। इसके साथ ही जवानों ने एक नक्सली कैम्प भी ध्वस्त किया था।

पढ़ें: देश को मिली पहली आदिवासी महिला पायलट, ओडिशा की अनुप्रिया लाकरा के जज्बे को सलाम