Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Budget 2020: इस बार बजट में किसानों को मिला क्या खास, जानिए…

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट-2020 (Budget 2020) पेश कर रही हैं। अपने संबोधन में निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार में किसानों के लिए बड़ी योजनाओं को लागू किया गया है। पीएम फसल बीमा योजना के तहत करोड़ों किसानों को फायदा पहुंचाया गया है। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुना करना है।

बजट में किसानों को मिली बड़ी सौगात।

Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट-2020 पेश कर रही हैं। अपने संबोधन में निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार में किसानों के लिए बड़ी योजनाओं को लागू किया गया है। पीएम फसल बीमा योजना के तहत करोड़ों किसानों को फायदा पहुंचाया गया है। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुना करना है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए मार्केट खोलने की जरूरत है। इस बार बजट में किसानों को कई बड़े सौगात मिले। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट (Budget 2020) में किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं-

– मॉर्डन एग्रीकल्चर लैंड एक्ट को राज्य सरकारों द्वारा लागू करवाना।
– 100 जिलों में पानी की व्यवस्था के लिए बड़ी योजना चलाई जाएगी, ताकि किसानों को पानी की दिक्कत ना आए।
– पीएम कुसूम स्कीम के जरिए किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा. इसमें 20 लाख किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जाएगा।
– फर्टिलाइजर का बैलेंस इस्तेमाल करना, ताकि किसानों को फसल में फर्टिलाइजर के इस्तेमाल की जानकारी को बढ़ाया जा सके।
– देश में मौजूद वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज को नबार्ड अपने अंडर में लेगा और नए तरीके से इसे डेवलेप किया जाएगा। देश में और भी वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे। इसके लिए PPP मॉडल अपनाया जाएगा।
– महिला किसानों के लिए धन्य लक्ष्मी योजना का ऐलान किया, जिसके तहत बीज से जुड़ी योजनाओं में महिलाओं को मुख्य रूप से जोड़ा जाएगा।
– कृषि उड़ान योजना को शुरू किया जाएगा। इंटरनेशनल, नेशनल रूट पर इस योजना को शुरू किया जाएगा।
– दूध, मांस, मछली समेत खराब होने वाली योजनाओं के लिए रेल भी चलाई जाएगी।
– होर्टिकल्चर के तहत वन प्रॉडक्ट वन डिस्ट्रिक्ट का स्कीम बनाएंगे।
– संचयित इलाकों में नेचुरल फार्मिंग- जैविक खेती के लिए पोर्टल, ऑनलाइन मार्केट मजबूत बनाया जाएगा।
– फिनांसिंग ऑन निगोशिएबल वेयर हाउसिंग स्कीम लाई जाएगी।
– नॉन बैंकिंग फाइनैंस कंपनियों को उत्साहित किया जाएगा। इसके तहत 15 लाख करोड़ रुपये का कर्ज किसानों को देने का लक्ष्य रखा गया है।
– किसानों के लिए फुट एंड माउथ बिमारी, पीपीआर की बीमारी 2025 तक खत्म हो जाएगी।
– पंचायत स्तर पर किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाएगी सरकार।
– समुद्री इलाकों के किसानों के लिए, फिश उत्पादन का लक्ष्य 208 मिलियन टन, 3077 सागर मित्र बनाए जाएंगे। तटवर्ती इलाकों के युवाओं को रोजगार मिलेगा।
– किसानों के अनुसार से एक जिले, एक प्रोडक्ट पर फोकस किया जाएगा।
– जैविक खेती के जरिए ऑनलाइन मार्केट को बढ़ाया जाएगा।
– किसान क्रेडिट कार्ड योजना को 2021 के लिए बढ़ाया जाएगा।
– दूध के प्रोडक्शन को दोगुना करने के लिए सरकार की ओर से योजना चलाई जाएगी।
– मनरेगा के अंदर चारागार को जोड़ दिया जाएगा।
– ब्लू इकॉनोमी के जरिए मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। फिश प्रोसेसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।
– किसानों को दी जाने वाली मदद को दीन दयाल योजना के तहत बढ़ाया जाएगा।

पढ़ें: वित्त मंत्री ने बजट को बताया ‘देश की आकांक्षाओं का बजट’, भाषण में अरुण जेटली को किया याद

Budget 2020 LIVE Updates: लोकसभा में बजट पेश कर रही हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जानिए क्या है आपके लिए खास