Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

ममता कुलकर्णी: राजकुमार संतोषी पर लगाया यौन शोषण का आरोप, ड्रग तस्कर से की शादी!

हिंदी सिनेमा में ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) को ऐसी एक्ट्रेस के रूप में जाना जाता है जिन्होंने 90 के दशक में अपनी बोल्ड, बिंदास और बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज किया। एक जमाने में ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का टॉपलैस फोटो स्टार डस्ट के कवर पर छपा था तो उसकी बहुत लानत-मलामत की गई थी। बहुतों ने उसके बायकॉट की धमकी दी थी। उस पर मुकदमा भी किया गया था। लेकिन ममता ने कहा था कि उसका टॉपलैस कवर शूट बहुत सुरुचिपूर्ण ढंग से छापा गया था।

ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का जन्म 20 अप्रैल 1971 को मुंबई में एक मराठी परिवार में हुआ था। हिंदी सिनेमा में अभिनय की शुरुआत उन्होंने साल 1992 में आई फिल्म ‘तिरंगा’ से की। सुपरस्टार राजकुमार और नाना पाटेकर की लीड रोल वाली इस फिल्म में ममता कुलकणी ने छोटी सी भूमिका निभायी थी। इसके बाद उन्होंने ‘मेरा दिल तेरे लिये’ में काम किया लेकिन इस फिल्म ने कोई खास करिश्मा नहीं किया।

अरशद वारसी: 17 साल की उम्र में सेल्समैन से लेकर बॉलीवुड के सुपरस्टार तक का सफर

ममता के करियर को पहचान मिली साल 1993 में आई फिल्म ‘आशिक आवारा’ से, जो उस समय काफी हिट हुई थी। इस फिल्म में ममता और सैफ अली खान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने ‘वक्त हमारा है’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी हिट फिल्में देकर बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर लिया।

ममता के करियर की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म 1995 में रिलीज हुई शाहरुख-सलमान की फिल्म ‘करण-अर्जुन’ साबित हुई। इस फिल्म में ममता ने सलमान खान के अपोजिट काम किया। सलमान खान और ममता की जोड़ी दर्शको को खूब पसंद आयी। पुनर्जन्म पर आधारित यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी।

साल 1995 में ही ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) एक और हिट फिल्म ‘बाजी’ रिलीज हुई। इस फिल्म में ममता ने आमिर खान के साथ काम किया था। इसी साल रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ में ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) और अक्षय कुमार की जोड़ी को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

साल 1996 में रिलीज राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘घातक’ में ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने कैमियो रोल किया। इस फिल्म में उनपर फिल्माया यह गीत… ‘कोई जाये तो ले आये..’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने ‘नसीब’, ‘चाइना गेट’, ‘छुपा रूस्तम’, ‘किला’ जैसी कुछ फिल्मों में अभिनय किया। हालांकि राजकुमार संतोषी की फिल्म चाइना गेट के रिलीज के दौरान ममता ने उनपर शारीरिक शोषण का आरोप भी लगा दिया था। लेकिन बाद में दोनों में आपसी सुलह हो गई और यहीं से दोनों का अलगाव हो गया।

अपने फिल्मी करियर के बुलंदियों पर पहुंचने के बाद ममता से सेलेब्रिटी का स्टारडम संभाला नहीं गया। शुरुआत में ममता का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से जुड़ा, लेकिन कुछ समय बाद ही ड्रग तस्करी करने वाले विजय गोस्वामी के साथ उनके नाम की खबरों ने उनकी फैन फॉलोईंग को धक्का लगा दिया। ऐसा माना जाता है कि ममता और विजय उर्फ विक्की ने शादी कर ली थी। लेकिन तस्करी के चलते विक्की जेल चला गया। ममता को भी केन्या पुलिस ने एयरपोर्ट पर उसके पति के साथ ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में ममता को पुलिस ने छोड़ दिया।

इन सब घटनाओं ने ममता को अंदर तक हिला दिया और वो सन्यासी बनकर भगवान की भक्ति में लीन हो गईं और उन्होंने ‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिन’  नाम की एक किताब भी लिखी। बॉलीवुड में वापसी पर उन्होंने खुद कहा था कि ‘क्या घी को फिर से दूध बनाना मुमकिन है’। ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) इन दिनों बॉलीवुड में काम नहीं कर रहीं।