Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

बिहार: सुईया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, फरार नक्सली रविन्द्र राय को दबोचा

सांकेतिक तस्वीर।

नक्सली रविन्द्र राय (Ravindra Rai) के पिता का नाम पुरन राय है और वह मलटरिया गांव का रहने वाला है। ये नक्सली पहले भी एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

बांका: बिहार में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इस बीच सुईया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बुधवार रात थाना क्षेत्र के तेतरिया से फरार नक्सली रविन्द्र राय (Ravindra Rai) को गिरफ्तार कर लिया है।

नक्सली रविन्द्र राय (Ravindra Rai) के पिता का नाम पुरन राय है और वह मलटरिया गांव का रहने वाला है। ये नक्सली पहले भी एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उस पर कांड संख्या 19/22 दर्ज है।

Corona Update: देश में कोरोना के मामलों में हो रही बढ़ोतरी, 24 घंटे में 44,230 नए केस

नक्सली पर्चे चिपकाने समेत कई मामलों में रविन्द्र शामिल रहा है। थानाध्यक्ष देवेन्द्र राय को गुप्त सूचना मिली थी कि रविन्द्र तेतरिया के पास है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और नक्सली को धर दबोचा।

नक्सली को गिरफ्तार करने के बाद बांका जेल भेज दिया गया है।