Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

बिहार: जमुई में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, अरविंद यादव के दस्ते का एक और नक्सली गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर।

गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) बैधनाथ नक्सली नेता अरविंद यादव का खास सहयोगी है। वह इलाके में नक्सलियों की मदद करता है।

(Bihar) के जमुई जिले में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बार फिर कामयाबी मिली है। 24 जुलाई को जिले की खैरा पुलिस ने एसएसबी की मदद से कोड़ासी जंगल से एक नक्सली (Naxalite) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव निवासी बैधनाथ यादव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, खुफिया सूचना मिली थी कि ढाव-काश्मीर तथा उससे सटे कोड़ासी जंगल में नक्सली नेता (Naxal Leader) अरविंद यादव और पिंटू राणा के दस्ते के नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके लिए इलाके में नक्सलियों (Naxalites) ने जमावड़ा लगा रखा है।

Coronavirus: बीते 24 घंटे में देश में आए कोरोना के 39,361 नए केस, राजधानी दिल्ली में 2 की मौत

इस सूचना के आधार पर एसएसबी जवानों की मदद से उक्त जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। जबकि, घेराबंदी कर मौके से एक नक्सली बैधनाथ यादव को दबोच लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अरविंद यादव एवं पिंटू राणा के दस्ता में काम करता है।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) बैधनाथ नक्सली नेता अरविंद यादव का खास सहयोगी है। वह इलाके में नक्सलियों की मदद करता है। नक्सली बैधनाथ खैरा थाना कांड संख्या 230/21 का नामजद आरोपित है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य थाने में भी उसके आपराधिक रिकार्ड की जानकारी के बारे में पता लगाया जा रहा है।

ये भी देखें-

बता दें कि खैरा का जंगली इलाका हमेशा से नक्सलियों का सेफजोन रहा है। यहां के जंगलों में कई दफा पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की घटना घट चुकी है। पुलिस ने बताया कि इस नक्सली दस्ते द्वारा 10 दिनों के अंदर किसी बड़ी घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका थी। गौरतलब है कि इससे पहले मुंगेर जिले में बिहार-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र के एरिया कमांडर अरविंद यादव के दस्ते के ही हार्डकोर नक्सली (Hardcore Naxalite) विजय रजक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।