Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

औरंगाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली, हार्डकोर नक्सली शिव भुंइया गिरफ्तार, दर्जनों केस हैं दर्ज

ये नक्सली (Naxalites) ढिबरा थाना क्षेत्र के दुलारे गांव का रहने वाला है और कई नक्सली वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहा था। नक्सली शिव भुंइया पर विस्फोटक सामग्री सप्लाई करने, पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने समेत कई अपराधों से जुड़े मामले दर्ज हैं।

औरंगाबाद: नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हार्डकोर नक्सली शिव भुंइया को गिरफ्तार कर लिया है। ये नक्सली कई दर्जन मामलों में फरार चल रहा था और पुलिस इसकी काफी समय से तलाश कर रही थी।

इस बात की जानकारी एएसपी अभियान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी है। उन्होंने बताया कि ये नक्सली (Naxalites) ढिबरा थाना क्षेत्र के दुलारे गांव का रहने वाला है और कई नक्सली वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहा था। इसके बाद हमें खबर मिली कि वह अपनी पलामू जिला के हरिहरगंज के जहाना गांव में अपनी ससुराल आता-जाता रहता है। इसी के बाद हमने उसे गिरफ्तार करने की रणनीति बनाई।

Coronavirus: बीते 24 घंटे में देश में आए 1,00,636 नए केस, दिल्ली में 83 दिन बाद आए 400 से कम मामले

इसके बाद जिस समय नक्सली अपनी ससुराल से लौट रहा था, उसी समय उसे पकड़ने की योजना बनी और उसे संडा बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली शिव भुंइया पर विस्फोटक सामग्री सप्लाई करने, पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने समेत कई अपराधों से जुड़े मामले दर्ज हैं।