Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Lok Sabha Election 2019: दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, थम गया चुनाव प्रचार

सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के दूसरे चरण के लिए मतदान 18 अप्रैल को होना है। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण के लिए 16 अप्रैल को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। शाम 5 बजे तक प्रचार अभियान थम गए। चुनाव आचार संहिता के मुताबिक, मतदान शुरू होने से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार अभियान थमने के बाद सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अलावा जनसभा या किसी भी अन्य माध्यम से प्रचार प्रतिबंधित होता है।

दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर 18 अप्रैल को मतदान होंगे। जिन राज्यों में दूसरे चरण के मतदान होने हैं वे हैं- असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी।

कहां-कहां होंगे दूसरे चरण में मतदान:

चुनाव आयोग (Election Commission) ने 17वीं लोकसभा के गठन के लिए 543 सीटों पर सात चरणों में होने वाले चुनाव का कार्यक्रम 10 मार्च को घोषित किया था। जिसमें पहले चरण के चुनाव 11 अप्रैल को संपन्न हो चुके हैं। पहले चरण में 18 राज्यों और 2 केन्द्र-शासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान हुए।

यह भी पढ़ें: बंगाल में बंपर वोटिंग, बाकी राज्यों में औसत मतदान हुआ