Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Akshaya Tritiya 2021: आज है अक्षय तृतीया का त्यौहार, जानें इसका महत्व

Akshaya Tritiya 2021

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2021) के दिन सोना खरीदा जाता है। सोना खरीदने से परिवार में शुभता बढ़ती और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।

Akshaya Tritiya 2021: अक्षय तृतीया का पर्व आज है। लक्ष्मी-योग और उच्च राशि के चन्द्रमां से महाशुभ संयोग बन रहा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन से त्रेता युग का आरंभ हुआ, भगवान परशुराम का अवतार भी इसी दिन हुआ, अक्षय तृतीया के दिन ही श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाते हैं।

इस दिन गंगा स्नान का बड़ा विशेष महत्व है और विशेष रूप से इस दिन माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए ये बहुत खास दिन है। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2021) के दिन सोना खरीदा जाता है। सोना खरीदने से परिवार में शुभता बढ़ती और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।

झारखंड: 16 नक्सलियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला चलाने की तैयारी, जानें पूरा मामला

इसके अलावा आज के दिन आप अपनी राशि के अनुसार कुछ वस्तुओं की खरीदारी करके अपने सौभाग्य में वृद्धि कर सकते हैं। अक्षय तृतीया को शादियों के लिए भी अबूझ मुहूर्त माना जाता है। आज के दिन कुछ विशेष काम करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. साथ ही आज के दिन दान करने से भी कई गुना फल की प्राप्ति होती है।

अक्षय तृतीया के दिन को धार्मिक शास्त्रों में बेहद शुभ माना गया है। इस दिन दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया के दिन जौ, गेहूं, चना, दही, चावल, फल और अनाज का दान करना चाहिए।

ये भी देखें-

अक्षय तृतीया को बेहद मंगलकारी और शुभ फल देने वाला माना जाता है। पितरों की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अक्षय तृतीया के दिन पूजा करना शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2021) के दिन जल का दान करना सर्वोत्तम माना जाता है। स्कन्द पुराण में भी लिखा है कि अक्षय तृतीया को जल का दान करना महापुण्य कई माना गया है।