Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

गलवान में झड़प के बाद चीनी हैकरों ने किया था पावर अटैक, मुंबई में 10-12 घंटे ठप हो गई थी बिजली

गलवान (Galwan) में भारतीय सैनिकों के साथ हुई झड़प के बाद चीनी हैकरों ने बीते साल 12 अक्टूबर को मुंबई के पावर सिस्टम पर साइबर अटैक किया था।

नई दिल्ली: गलवान (Galwan) में चीनी सैनिकों और भारतीय सैनिकों के बीच हुई झड़प से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि गलवान (Galwan) में भारतीय सैनिकों के साथ हुई झड़प के बाद चीनी हैकरों ने बीते साल 12 अक्टूबर को मुंबई के पावर सिस्टम पर साइबर अटैक किया था।

इस घटना के बाद मुंबई में करीब 10-12 घंटे के लिए बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में यह बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के RedEcho ग्रुप ने इस घटना को अंजाम दिया था।

झारखंड: सरकार की पुनर्वास नीति का असर, 10 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

मुंबई में सुबह करीब 10 बजे बिजली ठप हुई थी। इस परेशानी को दूर करने में करीब 10-12 घंटे लगे थे। चीनी हैकर साइबर अटैक के जरिए भारत को चुप रहने का संदेश देना चाहते थे।