Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

रामविलास पासवान के मंत्रालयों का अतिरिक्त प्रभार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मिला, गुरुवार शाम हुआ था निधन

पासवान (Ram Vilas Paswan) के निधन पर देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसके तहत सरकारी दफ्तरों में तिरंगे को आधा झुका हुआ रखा गया है। पासवान का अंतिम संस्कार पटना में किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के गुरुवार शाम निधन होने पर सियासत की दुनिया में शोक का माहौल है। देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

इस बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पासवान (Ram Vilas Paswan) के मंत्रालयों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

बता दें कि रामविलास पासवान केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री थे। अब इस मंत्रालय की जिम्मेदारी भी पीयूष गोयल को दी गई है। पीयूष गोयल के पास पहले से रेल मंत्रालय और वाणिज्य-उद्योग मंत्रालय है।

बता दें कि पासवान के निधन पर देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसके तहत सरकारी दफ्तरों में तिरंगे को आधा झुका हुआ रखा गया है। पासवान का अंतिम संस्कार पटना में किया जाएगा। केंद्र सरकार की तरफ से रविशंकर प्रसाद पटना में मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Coronavirus Update: देश में 69 लाख से ज्यादा हुए कोरोना संक्रमण के मामले, 24 घंटे में 70,496 नए केस

बता दें कि पासवान से पहले रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का भी निधन हो गया था। वह कोरोना से पीड़ित थे।

रामविलास पासवान देश के बड़े दलित नेता थे। वह कई केंद्र सरकारों में मंत्री रहे। बीते लंबे वक्त से उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था।

शुक्रवार को पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य बड़े नेताओं ने 12 जनपथ पहुंचकर पासवान को श्रद्धांजलि दी।

ये भी देखें-