Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

सुपुर्द-ए-खाक हुईं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान, दिल का दौरा पड़ने से हुआ था निधन

फाइल फोटो

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) नहीं रहीं। गरुवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। डॉक्टर्स के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। हफ्ते भर पहले सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया कराया था।

सरोज खान को शुक्रवार सुबह मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सरोज खान को आखिरी विदाई देने के लिए उनके परिवारवाले और कुछ रिश्तेदार ही मौजूद थे। मुंबई शहर में कोरोना वायरस के कहर के चलते सरोज खान को सुबह-सुबह ही बिना देर किए सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पुलिस से सरोज खान के परिवार को आदेश था कि अंतिम विदाई में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे।

सरोज खान ने परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, सरोज खान डायबेटिक थीं। सरोज खान को तबीयत बीती रात काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि सरोज खान के निधन का कोरोना वायरस के कोई लेना-देना नहीं था. सरोज खान का कोरोना टेस्ट भी हुआ था जो कि नेगेटिव पाया गया था.

सरोज खान ने अपने 40 साल के करियर में सफलता की बुलंदियों को छुआ था। सरोज खान ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गानों को कोरियोग्राफ किया था। सरोज खान ने तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीता था। सरोज खान ने कोरियोग्राफी में सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए थे। बॉलीवुड की हर बड़ी हीरोइन ने उनके इशारों पर डांस किया था। सरोज खान की माधुरी दीक्षित संग जोड़ी सुपरहिट थी।

अपने लंबे करियर में सरोज खान ने 2 हजार से अधिक गानों के लिए कोरियोग्राफी की। उनके इशारे पर बॉलीवुड के बड़े से बड़े स्टार ठुमके लगा चुके हैं। यही वजह है कि उनके निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है।