Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

फिल्म एक्टर आसिफ बसरा ने की सुसाइड, घर में लगाई फांसी, सुशांत सिंह के साथ कर चुके हैं काम

आसिफ (Asif Basra) धर्मशाला में एक किराए के मकान में रहते थे। वह टीवी और फिल्मों के एक जाने-माने अभिनेता थे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म काय पो छे में भी अभिनय किया था। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच में लगी है।

बॉलीवुड के लिए साल 2020 वाकई बेहद खराब है। ताजा खबर ये है कि मशहूर फिल्म अभिनेता आसिफ बसरा (Asif Basra) ने आज यानी गुरुवार को सुसाइड कर ली। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में उन्होंने सुबह 11.30 बजे सुसाइड की। पुलिस को इसकी जानकारी 12.30 बजे मिली।

आसिफ धर्मशाला में एक किराए के मकान में रहते थे। वह टीवी और फिल्मों के एक जाने-माने अभिनेता थे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच में लगी है।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के SSP विमुक्त रंजन ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आसिफ बसरा (Asif Basra) धर्मशाला में मृत पाए गए। उन्होंने फांसी लगाई है। अभी तक सुसाइड की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

बता दें कि आसिफ बसरा कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड के लगभग सभी टॉप एक्टर्स के साथ काम किया है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म काय पो छे में भी अभिनय किया था।

पूर्वी लद्दाख में तनाव कम करने पर सहमति बनी, 3 चरणों में अपनी सेनाएं हटाएंगे भारत और चीन

उन्होंने रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी, ऋतिक रोशन की कृष 3, सैफ अली खान की कालाकांडी में भी अपने अभिनय का परचम लहराया था। उन्होंने वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ और ‘होस्टेजेस’ में भी अभिनय किया था।

अचानक आसिफ के निधन से बॉलीवुड समेत उनके प्रशंसक भी हैरान हैं। 2020 में ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई एक्टर दुनिया को छोड़ गए हैं। ये साल वाकई बॉलीवुड के लिए बेहद खराब रहा है।