अनु मलिक (Anu Malik) की मां बिलकिस मलिक को दिल का दौरा पड़ने की वजह से गुरुवार को जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मुंबई: म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक (Anu Malik) की मां बिलकिस मलिक का निधन हो गया है। वह 86 साल की थीं। उन्होंने रविवार दोपहर 3.30 बजे हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली।
इसके बाद उन्हें सांता क्रूज कब्रिस्तान में दफनाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, बिलकिस मलिक को दिल का दौरा पड़ने की वजह से गुरुवार को जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बिहार: जमुई में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, अरविंद यादव के दस्ते का एक और नक्सली गिरफ्तार
अपनी दादी के निधन से म्यूजिक कंपोजर्स अमाल और अरमान मलिक भी दुखी हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना दुख जाहिर किया है।
अरमान मलिक ने लिखा है कि आज मैंने अपनी सबसे अच्छी फ्रेंड को खो दिया। अमाल मलिक ने लिखा कि अपनी दादी को अपने हाथ से दफनाना मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय था।